सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अवैध निर्माण् के खिलाफ बुधवार को एनसीएल ककरी परियोजना और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अनपरा सिनेमा रोड के पास निर्माणाधीन मकान का कार्य रुकवा दिया गया और टीम ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री व अन्य सामान को कब्जे में लेते हुए संबंधितों से भू अभिलेख तलब किये गये। कड़ी हिदायत दी गयी कि यदि स्वीकृति बगैर निर्माण हुआ तो विधिक कार्रवाई सुनिश्चित होगी। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्रा ने बताया कि एनसीएल ककरी प्रबंधन की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। निर्माण कार्य को बंद कर अभिलेख तलब किये गये। अतिक्रमणकर्ता वकील यादव भूमि से संबंधित कागजात प्रस्तुत नही कर सके इसलिए कड़ी चेतावनी दी गयी कि सरकारी अथवा वन भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण किया तो विधिक कार्रवाई की जायेगी। क...