सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। अवैध खनिज परिवहन से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोपन पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत 83 लाख रुपये कीमत की दो ट्रकों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के परही गांव निवासी आरिफ खान के खिलाफ की गई है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को दोनों ट्रकों को कुर्क किया गया।पुलिस के अनुसार आरिफ खान पुत्र निजामुद्दीन पर बिना वैध परमिट के गिट्टी और बालू का अवैध परिवहन कर धन अर्जित करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में जिलाधिकारी ने नौ अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत सं...