सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अवैध कब्जा, जान से मारने की धमकी एवं शांति भंग की आशंका में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी के निर्देश पर महोखर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार पटेल की तहरीर पर की है। घोरावल के महोखर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार पटेल ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से बताया कि महोखर गांव के जयप्रकाश पुत्र बेचन तिवारी, गुलाब पुत्र कुबेर, भैरव प्रसाद पुत्र स्व. मनोहर ने दो जुलाई को गांव के ही कुछ लोगों को उकसा कर अवैध मडहा लगा दिया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पट्टीदारों पर दर्ज कराया फसल नष्ट करने का मुकदमा मड़हा लगाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया है। प...