Sonbhadra News: अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों में लगातार हो रही मौतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, ऐसे अस्पतालों को तत्काल बंद कराने तथा संबंधित पंजीयन नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव को बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई।कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि जनपद में अनेक अवैध अस्पताल बिना किसी रोक-टोक के संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में अप्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्टाफ की तरफ से मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिसके कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.