सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राम-जानकी मंदिर के पास एकत्र होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान की निंदा करते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। उनका आरोप था कि विधानसभा अध्यक्ष के बयान से दानदाताओं और संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बयान की निंदा करती है। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या में दानपात्र से हुई चोरी के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि स्वयं चोरी की घटना ...