Sonbhadra News: अम्बिकापुर जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर स्टेट बैंक बभनी के समीप गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात बाइक सवार युवक की निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। युवक बाइक से बभनी के खोतोमहुआ गांव से अपने घर घघरी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से अम्बिकापुर की ओर जा रही एक निजी बस ने उसे संभलने का मौका दिए बिना अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.