सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया गया। गुरुवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने सेंटर का शुभारंभ करते हुए कहा कि योजना के जरिए प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन का अवसर मिल रहा है। यहां यूपीएससी, नीट, जेई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नि:शुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से योजना का पूरा लाभ उठाने और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर नियमित मेहनत करने का आह्वान किया। कहा कि मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशु...