सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बिना परमिट और ओवरलोड खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने 4222 वाहनों में जीपीएस लगवाया है। जीपीएस के माध्यम से वाहनों की निगरानी की जाएगी। इससे जहां राजस्व बढे़गा, वहीं खनिज परिवहन में मनमानी पर भी रोक लगेगी। जिले में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है। जिले के कुल 4222 वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। इन वाहनों से गिट्टी और बालू का परिवहन किया जाता है। इन वाहनों में जीपीएस लगाने से गिट्टी और बालू के ओवरलोड परिवहन पर रोक लगेगी। वहीं बिना परमिट के खनिज कर परिवहन भी यह वाहन नहीं कर सकेंगे। यही नहीं वाहनों का परमिट जिस स्थान का होगा और गाड़ी किसी और स्थान पर जा रही है, इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। जीपीएस लगने से गाड़ी के लोकेशन का भी पता चलता रहेगा। इतना ...