सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पेंशन अब अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोषागार जाने की जरूरत नहीं है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए पेंशनरों को हेल्प डेस्क की सुविधा मिलेगी। हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पेंशनर अपना जीवन प्रमाण-पत्र स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर अथवा साइबर कैफे के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एनआईसी सोनभद्र की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। पेंशनर वेबसाइट से एसओपी डाउनलोड कर सकते हैं अथवा कोषागार, सोनभद्...