Sonbhadra News: अनुदेशक के चयन में धनराशि की वसूली में दी तहरीर
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद में ईसीसीई एजुकेटर एवं तकनीकी अनुदेशक के चयन के नाम पर अज्ञात व्यक्ति की तरफ से धनराशि वसूले जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रकरण में चयनित सेवा प्रदाता संस्था मेसर्स मिश्रा सिक्योरिटी सर्विसेज लखनऊ की तरफ से गुरुवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि संबंधित सेवा प्रदाता संस्था ने स्पष्ट किया है कि धनराशि वसूली के उक्त प्रकरण से फर्म/संस्था का कोई संबंध नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.