Sonbhadra News: अनियमितता के विरोध में समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: विंढमगंज, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड दुद्धी के ग्राम हुमेलदोहर विंढमगंज की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने समूह की सखी पर अनियमितता, मनमानी और महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। समूह की सदस्य असरीसा बेगम, प्रभा देवी, अफसाना खातून, फरजाना खातून, नाजमा खातून, आशा खातून, रेशमा खातून एवं हमीसर बानो ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समूह की सखी योजनाओं की जानकारी अन्य सदस्यों से छिपाती हैं तथा समूह के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती। शिकायत में सरकारी धन के संचालन में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। महिलाओं का कहना है कि समूह की सदस्याएं लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.