सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी गांव में एक निजी स्कूल के सामने शुक्रावर की रात एक बाइक सवार युवक ड्यूटी कर घर आते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिंडारी गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ राजू पुत्र रमाकांत नमामी गंगे हर घर नल जल योजना में नधिरा साईट पर फिटर के पद तैनात है। छुट्टी के दौरान घर आते समय शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे अंजानी गांव में एक निजी स्कूल के समीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचें परिजन एंबुलेस की मदद से पहले म्योरपुर सीएचसी लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार कर लोढ़ी राबर्ट्सगंज के लिए रेफर कर दिए। वहां पर मौजूद डाक्टर जांच के बाद अन्यत्र रेफर कर दिए। इसके बाद परिजन वाराणसी ट...