सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लीलासी-म्योरपुर मार्ग पर नवाटोला गांव के समीप मंगलवार की रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह म्योरपुर कस्बे से बाइक से वापस अपने घर जामपानी लौट रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी 42 वर्षीय देवलाल पुत्र रामरती मंगलवार की शाम गांव के ही संजय विश्वकर्मा को छोड़ने के लिए म्योरपुर गया था। संजय पुणे काम करने के लिए जा रहा था। देवलाल संजय को छोड़ने के बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव के समीप लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ...