सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर रेणुकूट नगर पंचायत की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक शिव घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि नगर पंचायत की एंबुलेंस एक मरीज को वाराणसी छोड़ने गई थी। मरीज को छोड़कर वापस रेणुकूट लौटते समय खाड़पाथर के पास अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं ...