सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार 20 फिर नीचे खाई में गिरने से तीन बैंककर्मी घायल हो गए। कार सवार लोग रेणुकूट से बीजपुर की तरफ जा रहे थे।बीजपुर के रजमिलान स्थित केनरा बैंक में कार्यरत अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार और गौरव यादव गुरुवार को रेणुकूट से बैंक ड्यूटी के लिए निकले थे। गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार सभी तीनों लोगों को मामूली चोट आई।...