सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा प्रीमियर लीग सीजन- 5 दिन/रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार की शाम अनपरा कॉलोनी के ऑपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र में मुख्य अतिथि अनपरा विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता इं.कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर किया । पहले दिन कुल 5 मैच खेले गए जिसमे पहले मैच में अनपरा लायंस ने उर्जान्चल टाइगर्स को, दूसरे मैच में डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने अनपरा रॉयल्स को, तीसरे मैच में रेनुसागर हिंदुस्तानी ने परासी सुपरकिंग्स को, चौथे मैच में औड़ीमोड़ इंडियंस ने ककरी महाराजा को व पांचवे मैच में काशीमोड़ चैलेंजर्स ने रेहटा वारियर्स को हराया । अम्पायर की भूमिका में कुलदीप, अंजनी व स्कोरर विनोद यादव रहे । इस प्रतियोगिता में अनपरा क्षेत्र की कुल 10 टीम शिरकत कर रही है जिसमे कुल 50 मुकाबले खेले...