सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: शुक्रवार देर शाम रेनुकूट-अनपरा के बीच हाइवे-39 पर लगा जाम अनपरा,संवाददाता। शुक्रवार शाम सप्ताह में दूसरी बार रेनुकूट-अनपरा के बीच हाइवे:39 पर भारी जाम लग गया। लगभग पांच बजे के करीब पहले से पलटे एक ट्रक के नजदीक दूसरा ट्रक जाकर फंस जाने से यह हालात पैदा हुए। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। लगभग दो धंटे की मशक्कत के बाद भी जब जाम हटाने में सफलता नही मिली तो अनपरा पुलिस ने रेनुकूट की ओर जा रहे तमाम वाहनों को रोकने के निर्देश दिये जिससे की अधिक वाहन मौके पर एकत्र न हो और जाम खत्म कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कट और साप्ताहिक बाजार ने थामी हाईवे की रफ्तार, चार घंटे जाम से लोग बेहाल इस दौरान एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई जब पहले से पलटे वाहन को घंटो ...