सोनभद्र, सितम्बर 13 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार को खेत में मिले शव मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक की विवाहित पुत्री पूनम की तहरीर पर की है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी 60 वर्षीय राम सिंह गोंड़ पुत्र सुब्बा लाल का शव शनिवार को घर से 100 गज दूरी पर खेत में मिला था। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की थी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषण रूणवाल, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: खेत में अधेड़ का मिला श...