सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना अन्तर्गत औड़ी-कुबरी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल बाइक सवार युवक के भाई की तहरीर पर अनपरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना बीते 15 अक्तूबर की शाम पांच बजे के लगभग की बतायी गयी है। दुर्घटना में घायल 27 वर्षीय काशीनाथ यादव पुत्र गोविंद प्रसाद यादव के भाई सूर्यपाल यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनका भाई औड़ी से वापस कुबरी बाइक से लौट र हा था कि तभी काली मां मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सीधे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत इस दुर्घटना में उसका भाई गम्भीर घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए नेहरू शता...