सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर चौराहे के पास पुष्पा महाविद्यालय के बाउंड्री के अंदर मंगलवार को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान पुलिस की तरफ से कर ली गई है। महिला की पहचान 75 वर्षीय मुनिया पत्नी मंगरू शर्मा निवासी पुरना कला के रूप में की गई। महिला की बहू ने चुड़ी व कपड़ा देखकर पहचान किया। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। घर से अक्सर वह इधर-भाग जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...