सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के शांतिनगर टोले में मंगलवार सुबह अज्ञात टेलर वाहन की चपेट में आने से एक दुधारू गाय के दो पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैढ़न-बीजपुर बाईपास पर सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। 11 घंटे बाद शाम सात बजे तक प्रबंधन के किसी जिम्मेदार के मौके पर न आने से जाम लगा रहा। ग्रामीण प्रबंधन के जिम्मेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। हालांकि पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। पीड़ित पशुपालक आकाश पाल पुत्र स्व. राधे पाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे गाय को चराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एनटीपीसी रिहंद राख बांध पर राख लोड करने जा रहा एक टेलर ...