Sonbhadra News: अंबेडकर प्रतिमा क्षतिगस्त किए जाने से आक्रोश
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन नगर के वार्ड दो नई बस्ती अंबेडकर नगर में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने से लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी के आधार से घटना करने वालों की पहचान कर कानूनी कारवाई की जाएगी। उधर सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.