सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत रासपहरी के बगईनार में ग्राम प्रधान प्रशासक शीतल देवी की पहल पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से ग्रामीणों के माध्यम से अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्राम प्रधान शीतल देवी ने बताया कि गांव में अंत्येष्टि स्थल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इसके निर्माण की पहल की गई है। लगभग पांच बिस्वा जमीन पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं ग्रामीणो...