सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: विंढमगंज,हिंदुस्तान संवाद। दुद्धी ब्लाक के हरनाकछार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने विंढमगंज-दुद्धी रेल मार्ग पर पोल संख्या 48 के पास अंडरपास निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय, नई दिल्ली को पत्र भेजकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए रेलवे लाइन पार करते हैं। आबादी के बीच सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी अथवा आपात स्थिति में भी लोगों को रेलवे लाइन ...