सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: बभनी, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी में निजी व लाइसेंसधारी दुकानदारों की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों ने देर रात बभनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर खाद कालाबाजारी व ओवररेटिंग रोकने की मांग की है। इसके साथ किसानों व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर मामले में ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही की मांग की है। बभनी के आसनडीह और आसपास क्षेत्रों के किसान विगत तीन दिनों से खाद को लेकर निजी दुकान और लैंपस का चक्कर लगा रहे हैं। खाद न मिलने के कारण किसानों में काफी आक्रोश है। इससे जहां वह उनके फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है वहीं धान का भी नहीं डाल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिकायत के बाद खाद वितरण शुरू किसान देवनारायण, लालचंद, प्रतापी, राजेश, पप्पू, विनोद, सीताराम, उमेश, द...