सोनबर्षा, नवम्बर 14 -- Sonbarsa Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सहरसा जिले की सोनवर्षा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। इस बार यहां जेडीयू के रत्नेश सदा और कांग्रेस की सरिता देवी के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दरअसल, रत्नेश सदा यहां से लगातार तीन बार जीतते आ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस कि सरिता देवी या जन सुराज पार्टी के सत्येंद्र कुमार उन्हें हरा पाते हैं। सोनवर्षा विधानसभा सीट का गठन साल 1951 में हुआ था। इस सीट पर अब तक चार बार कांग्रेस, तीन-तीन बार राजद और जेडीयू, जबकि दो बार जनता दल ने जीत दर्ज की है। वर्ष 1985 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर यहां से लोक दल के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में 2008 में परिसीमन के बाद इस सीट को अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.