नई दिल्ली, जून 15 -- Somvati Amavasya 2026: 15 जून, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ अधिक मास का आखिरी दिन है। साथ ही सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति का भी संयोग बन रहा है। पंचांग के जानकारों के अनुसार सोमवार, अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अधिक मास का ऐसा मेल बहुत कम देखने को मिलता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान, दान, जप और पूजा का विशेष फल मिलता है।क्यों खास माना जाता है यह दिन सनातन परंपरा में अमावस्या को पितरों की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इसके साथ ही संक्रांति का दिन सूर्य उपासना के लिए शुभ माना जाता है। इसी वजह से एक ही दिन पितृ तर्पण, शिव पूजा, विष्णु आराधना औ...