नई दिल्ली, जून 12 -- इस साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या 15 जून को पड़ रही है। सोमवार के दिन अमावस्या होने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। बड़ी संख्या में लोग इस दिन पूजा-पाठ, दान और पितरों का तर्पण करते हैं। इस बार सोमवती अमावस्या इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस दिन कई शुभ ग्रह संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति इस दिन को और खास बना रही है।कब शुरू होगी अमावस्या तिथि? पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 14 जून 2026 को सुबह 11 बजकर 14 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 15 जून को सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 15 जून को ही सोमवती अमावस्या का व्रत और पूजन किया जाएगा।ग्रहों की स्थिति को माना जा रहा है शुभ ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस ...