नई दिल्ली, मार्च 16 -- 16 मार्च 2026 को यानी आज सोम प्रदोष तिथि है, जो हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष आराधना का दिन माना जाता है। जब त्रयोदशी तिथि सोमवार को पड़ती है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा, अभिषेक, बिल्वपत्र अर्पण और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोम प्रदोष व्रत से पापों का नाश होता है, परिवार में सुख-शांति स्थापित होती है और जीवन में स्थिरता आती है। साल का पहला सोम प्रदोष व्रत आज मनाया जा रहा है। पूजा के समय इस पौराणिक कथा को जरूर पढ़ें या सुनें, क्योंकि कथा श्रवण से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है।सोम प्रदोष व्रत का महत्व और शुभ फल सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस दिन व्रत रखने, शिवलिंग पर दूध, दही, घी, श...