नई दिल्ली, अगस्त 11 -- बुधवार 12 अगस्त को लगने वाले सूर्यग्रहण को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। कुल लोगों को इसके सूतक काल, इस दिन अमावस्या पूजन को लेकर जानना चाहते हैं, तो कुछ जानना चहते हैं कि इस दिन ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करना चाहिए, क्या दान करना चाहिए, ये जानना चाहते हैं। आइए जानें ग्रहण कब लग रहा है, कहां दिख रहा है और सूतक ताल क्या रहेगा।इस दिन क्या दान करें हिंदु परंपरा के अनुसार कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे ग्रहण का कुछ असर कम होता है, इससे शांति आती है। आइए जानें इस दिन क्या दान करना चाहिए। इस दिन सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए गेहूं का दान करना चाहिए, इससे लाइफ में स्टेबिलिटी, कॉन्फिडेंस और सम्मान मिलता है, इसके अलावा गुड़, तांबे की चीज का दान कर...