नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Solar Eclipse 2026 Surya Grahan: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन की अमावस्या के दिन लग रहा है। साल का पहला ग्रहण बेहद ही अद्भुत माना जा रहा है। न केवल ये शनि की कुंभ राशि में मंगलवार को लगने जा रहा है, बल्कि आग के छल्ले जैसा नजारा भी आसमान में देखा जा सकेगा। आपके भी मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव कैसा रहने वाला है। अलग-अलग देशों में ग्रहण का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। कहीं पर ग्रहण दिखाई देगा तोकहीं पर सूतक का प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं भारत में ग्रहण का प्रभाव, समय, कब और क्यों लगेगा साथ ही किसके लिए शुभ होगा-क्या भारत में दिखेगा आज का सूर्य ग्रहण? ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा के अनुसार, ग्रहण को लेकर लोगों में भ्रांति बनी हुई है। भारत में इसका कोई नकार...