जयपुर, अगस्त 25 -- सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के चरक भवन में सोमवार देर शाम एक महिला के सिर पर छत का चलता हुआ पंखा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा चरक भवन के ईएनटी वार्ड में हुआ। महिला अपनी बहन से मिलने अस्पताल पहुंची थी और वार्ड में बेड के पास टेबल पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक छत का पंखा गिरकर उसके सिर पर आ गिरा। हादसे के बाद महिला के सिर से खून बहने लगा और वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल उपचार नहीं मिला। करीब 10-15 मिनट तक वे वार्ड में ही इलाज का इंतजार करते रहे। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ की ओर से एम्बुलेंस बुलाई गई। करीब 10-15 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची, जिसके बाद महिला को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। यानी हादसे के करीब आधे घंटे बाद घायल महिला को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया जा सका।बहन से...