नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अगर आप स्मार्ट TV पर बिना केबल या DTH कनेक्शन के फ्री में लाइव TV चैनल देखते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इंटरनेट के जरिए लाइव TV चैनल दिखाने वाले ऐप्स के लिए नए नियम बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसका असर स्मार्ट TV में पहले से मौजूद ऐप्स, ऐप स्टोर और मुफ्त में मिलने वाले चैनलों पर पड़ सकता है। हालांकि, अभी ये केवल सिफारिशें हैं, लागू हो चुके नियम नहीं। TRAI ने Application-based Linear Television Distribution (ALTD) सेवाओं के लिए एक रेग्युलेटरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की सिफारिश की है। इसके तहत इंटरनेट के जरिए तय शेड्यूल के मुताबिक लाइव TV चैनल दिखाने वाले ऐप्स को नियमों के दायरे में लाया जा सकता है। इसमें FAST यानी Free Ad-Supported Streaming Television सेवाएं भी शामिल हैं...