नई दिल्ली, जून 19 -- Sri Lanka A vs Afghanistan A: श्रीलंका ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की टीम को 103 रनों से हराया। श्रीलंका ने इस जीत के साथ ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना इंडिया ए की टीम से होगा। श्रीलंका ने दांबुला में खेले गए मुकाबले में 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए। टीम के लिए अविष्का फर्नाडो ने 97 गेंद में 110 रनों की दमदार पारी खेली। निरोशन डिकवेला ने 66 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 42.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन ही बना सकी। ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल 21 जून (रविवार) को दांबुला में खेला जाना है। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान के सामने 323 रनों का मुश्किल टारगेट रखा। इसके जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए...