Skoda Kylaq की कीमत में खरीद सकते हैं ये 3 SUV, लिस्ट में टाटा के साथ मारुति की एक एसयूवी
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- स्कोडा काइलैक (Skoda Kylaq) फिलहाल भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, अच्छे फीचर्स और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 9 लाख से 15.50 लाख रुपये के बीच है। हालांकि, इस बजट में कुछ दूसरी एसयूवी भी उपलब्ध हैं, जो अपने फीचर्स, इंजन और कीमत के दम पर काइलैक को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।Tata Nexon टाटा नेक्सॉन इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। यह 11 ट्रिम और 84 वेरिएंट में उपलब्ध है। वेरिएंट की इतनी बड़ी रेंज ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुनने की सुविधा देती है। हालांकि, इससे सही वेरिएंट चुनना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। मुंबई में नेक्सॉन की ऑन-रोड कीमत 8.70 लाख से 17.50 लाख रुपये के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.