नई दिल्ली, जुलाई 1 -- सुबह उठकर आईने में चेहरा देखते ही अगर सबसे पहले लगता है कि चेहरे की सारी चमक कहीं गायब हो गई है, तो आप अकेले नहीं हैं। धूल, धूप, तनाव और अनियमित दिनचर्या का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर ही नजर आता है। ऐसे में कई लोग महंगे फेस पैक और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार अच्छा नतीजा मिले, यह जरूरी नहीं। दिलचस्प बात यह है कि आपकी रसोई में रखी सिर्फ तीन सिंपल चीजें भी चेहरे की देखभाल में मदद कर सकती हैं। इन दिनों कॉफी, बेसन और दही से बना एक आसान घरेलू फेस पैक काफी चर्चा में है। यह त्वचा को साफ करने, जमी हुई गंदगी हटाने और चेहरे को ताजा व दमकता हुआ दिखाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका।इस फेस पैक के लिए क्या चाहिए? एक छोटा चम्मच कॉफी दो बड़े चम्मच बेसन एक छोटा चम्मच दही यह भी...