नई दिल्ली, मई 23 -- गेंदे का फूल सिर्फ पूजा और सजावट के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और स्किन-फ्रेंडली गुण त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में धूल, पसीना और धूप की वजह से स्किन डल और ऑयली दिखने लगती है। ऐसे में गेंदे के फूल से बना फेस पैक त्वचा को फ्रेश और साफ महसूस कराने में मदद करता है। इसे दही, शहद और गुलाब जल जैसी चीजों के साथ मिलाकर आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें 2-3 ताजे गेंदे के फूल 1 चम्मच दही 1 चम्मच शहद थोड़ा गुलाब जलफेस पैक बनाने की विधिफूलों को साफ करें: सबसे पहले 2-3 ताजे गेंदे के फूल लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब सिर्फ उनकी पंखुड़ियां अलग कर लें।पेस्ट तैयार करें: पंखुड़ियों को मिक्सी में डालें। इसमें 1 चम्मच ...