सीवान, जून 11 -- ( सीवान से नीरज पाठक ) जिले में प्री-मानसून ने समय से पहले ही अपनी दस्तक दे दी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत दरौंदा, महाराजगंज, बड़हरिया, रघुनाथपुर, जीरादेई, आंदर, बसंतपुर और भगवानपुर हाट प्रखंडों में सुबह से ही तेज हवा के साथ लगातार बारिश होती रही। बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलजमाव, कीचड़ और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही शहर की प्रमुख सड़कों के अलावा मोहल्लों और गलियों में पानी जमा हो गया। कई जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाजार आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ और जलभराव के बीच काफी कठिनाई हुई। शहर के स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, महादेवा रोड सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति दे...