सीवान, जून 3 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल की मंडल संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को वाराणसी में हुई। बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद सीमा द्विवेदी, साधना सिंह, संगीता बिंद सहित मंडल क्षेत्र के सांसदों एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल ने बैठक में अपने क्षेत्र के प्रमुख विषयों को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- महाराजगंज स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट बने : सिग्रीवाल बैठक का उद्देश्य बैठक में मंडल क्षेत्र की रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष राजीव प्रताप रूडी ने निर्देश दिया कि रेलवे बोर्ड को भेजे जाने वाले सभी प्रस्ताव...