सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की देर शाम त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निजामपुर गांव निवासी टूना सिंह को गांव के पास से ही 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर, गुप्त सूचना के आधार पर बैसाखी गांव के समीप की गई घेराबंदी के दौरान पपौर गांव निवासी सागर कुमार और रजनीकांत कुमार को 25 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- बैसाखी हाता से 20 लीटर देसी शराब बरामद, धंधेबाज फरार थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, ...