सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हरपुर गांव से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 35 लीटर देसी और 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हरपुर गांव निवासी बाबूलाल साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर से अवैध शराब का कारोबार संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और शराब की खेप जब्त कर आरोपी को दबोच लिया। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी बाबूलाल साह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ​इसके अलावा, प...