सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल पहुंचने तक सुरक्षित और निःशुल्क परिवहन उपलब्ध कराने में यह सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अगस्त महीने में जिले में कुल 5702 मरीजों को 102 एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिला। इनमें सबसे अधिक 4342 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाली गर्भवतियों के लिए यह सेवा अस्पताल तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।

राज्य सरकार का सहयोग राज्य सरकार के सहयोग से जेन प्लस सर्विसेज की ओर से संचालित 102 एम्बुलेंस सेवा के तहत जिले में कुल 80 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें 20 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 57 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बी...