सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नयागांव के समीप रविवार की देर शाम चैनपुर की पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार कर लिया। अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया और शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी चैनपुर निवासी अनुराग पटेल व रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी गांव निवासी किरण कुमार भारती है। दोनो पर शराब अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों शराब कारोबारियों को सीवान जेल भेज दिया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...