Siwan News 35 युवतियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण मिला
सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को 35 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्थान के निदेशक रिपुसूदन मिश्रा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर पूजा द्वारा 35 युवतियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक ने बताया कि आरसेटी में युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में करीब 64 प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। इनमें ब्यूटीशियन, सिलाई, मधुमक्खी पालन, डेयरी, बकरी व सूअर पालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, एसी, फ्रिज व मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण के अलावा अचार, पापड़ व तिलौड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.