Siwan News 250 बच्चों की आंखों की हुई जांच, जरूरतमंदों को मिली मुफ्त दवा
सीवान, अक्टूबर 15 -- Siwan News सीवान। लायंस इंटरनेशनल के विजन सर्विस वीक के तहत लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर और लायंस क्लब ऑफ सीवान शाहीन की ओर से गोपालपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। करीब 250 बच्चों की आंखों की जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ लायन डॉ. जीशान जाहिद ने बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग की। वहीं, क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ. दरख्शां जबीं ने छात्राओं को स्वच्छता और हाइजीन के प्रति जागरूक किया। सेक्रेटरी एस. एम. इब्राहिम ने इस पहल की सराहना की। पूर्व जीईटी कोऑर्डिनेटर लायन एस. जेड. ए. रिजवी भी मौजूद रहे। अध्यक्ष मोहम्मद सादिक आदि थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: शिविर में जांच में 30 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.