सीवान, अगस्त 19 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले की पुलिस ने अपराध नियंत्रण व फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जारी आंकड़ों के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 107.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं, लंबे समय से लंबित वारंटों के निष्पादन के साथ कुर्की की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस की गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में 11 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा चोरी के मामले में एक, हत्या के प्रयास के मामले में चार, धोखाधड़ी के मामले में एक व अन्य कांडों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। अभियान के दौरान...