सीवान, अगस्त 20 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के सभागार में बोर्ड की साधारण बैठक बुधवार को हुई। सफाई संबंधित यंत्रों की खरीदारी प्रक्रिया को लेकर खूब गरमाई। बैठक में 23 ट्रैक्टर-ट्रेलर, तीन जेसीबी व 100 ट्राई साइकिल की खरीदारी का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में रहा। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं चेयरमैन सेम्पी देवी का कहना था कि ईओ के 11 जुलाई के पत्र से संबंधित वाहनों की खरीदारी व भुगतान की जानकारी मिली है। हालांकि खरीदारी से जुड़े मूल दस्तावेज व संचिकाएं पार्षदों के सामने नहीं रखी गई है। ऐसे में बिना कागजात देखे खरीद की पुष्टि करना संभव नहीं है। कई अन्य पार्षद भी ईओ द्वारा खरीदारी के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर अपनी आपत्ति जताई। पार्षदों ने खरीदारी प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए विभाग से मार्गदर्शन लेने की मांग की। यह...