सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के टड़वा परसा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान टंड़वा परसा निवासी आनंद प्रसाद की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात एमएच नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला अपने घर से अवैध शराब की खरीद-बिक्री कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छापेमारी में गिरफ्तार कारोबारी को पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में कार्रवाई के दौरान महिला को मौके से शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाय...