सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाऊन हॉल में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर जीविका दीदियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू नेताओं की बैठक एक पैलेस में सोमवार को हुई। बैठक में टाउन हॉल में जीविका के 20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। सम्मेलन के सफल व व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा के साथ विभिन्न स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू नेत्री अनिता कुशवाहा व संचालन जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार ने किया। बैठक में सांसद विजयलक्ष्मी देवी, कार्यक्रम की प्रभारी कुमारी खुशबू रानी, विधायक हेमनारायण साह, इंद्रदेव सिंह पटेल, भिष्म प्रताप सिंह व विधायक मंजीत कुमार सिंह, जदयू के राष्ट्रीय महास...