सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के मिडिल स्कूल बगौरा के परिसर में रसोइया संघ ने रविवार को 14 सूत्री मांगों को लेकर संघ के अध्यक्ष धर्मनाथ माली के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे रसोइया ने बताया कि रसोइयों का मानदेय 5 माह से बकाया है। वर्तमान समय मे महापर्व दुर्गापूजा, दीपावली, छठ का समय है। रसोइया दैनिक भरण पोषण में कर्ज में डूबे हुए हैं। अतः उनके मानदेय का अबिलम्ब भुगतान किया जाय। रसोइया का मानदेय 15 हजार रुपये किया जाय, रसोइया को 12 माह कार्य कराकर 10 का मानदेय दिया जाता है। सभी माह का मानदेय दिया जाय, सभी रसोइया को पेंशन दिया जाय, रसोइया को चतुर्थ श्रेणी का कर्मी का दर्जा दिया जाय, महिला रसोइया के लिए मातृत्व अवकाश व बिशेषावकाश घोषित किया जाय, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ दी जाय,...